पाकिस्तानी बुर्राक ड्रोन क्या है ? जासूसी करते नजर आये भारतीय सीमा पर ,
1 क्या है खबर ?
2 पाकिस्तानी बुर्राक ड्रोन क्या है ?
3 बुर्राक ड्रोन का इतिहास |
4 क्या है बुर्राक़ का मतलब ?
5 कितना खतरनाक है यह ड्रोन ?
1 क्या है खबर ?
पाकिस्तानी वायु सेना के बुर्राक ड्रोन ने भारतीय सीमा पर जासूसी करते नजर आया , यह घटना मुरीद एयरबेस का है |
![]() |
| Barraq drone |
2 पाकिस्तानी बुर्राक ड्रोन क्या है ?
बुर्राक ड्रोन एक अनमैंड कॉम्बेट एरियल व्हीकल है। बुर्राक़ से पहले वाले ड्रोन सिर्फ निगरानी और जासूसी करने में सक्षम था वही यह ड्रोन हमला भी कर सकता है , इसलिए इसकी तुलना USA की प्रिटेटर और चीन के रेनबो ड्रोन से की जाती है
3 बुर्राक ड्रोन का इतिहास |
बुर्राक़ एक UCAV ड्रोन है इसका निर्माण पाकिस्तान की नेशनल इंजीनियरिंग एंड साइंटिफिक कमीशन और पाकिस्तानी वायु सेना ने मिलकर किया है | जब पाक ने अमेरिका से प्रीडेटर ड्रोन मांगा थे लेकिन अमेरिका इस मांग को ठुकरा दिया , इसी के बाद पाकिस्तान ने 2009 में बुर्राक ड्रोन के विकास का काम शुरू किया। बुर्राक ड्रोन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन 2015 में किया था।
4 क्या है बुर्राक़ का मतलब ?
बुर्राक़ शब्द कुरान से लिया गया है | कुरान में इसका मतलब घोड़ा होता है इसी घोड़े से मोहम्मद साहब को मक्का से अल अक्सा मस्जिद और फिर जन्नत इसी घोड़े से ले जाया गया | इसी घोड़े की याद में पाक ने अपना एक ड्रोन का नाम रखा |
5 कितना खतरनाक है यह ड्रोन ?
बुर्राक ड्रोन की लंबाई 23 फीट , चौड़ाई 29 फीट और उचाई 6 फीट है | इसकी वजन 500 किलोग्राम है | बुर्राक़ ड्रोन 216 किलोमीटर प्रति घंटा के स्पीड से उरते हुए 24605 फिट ऊंचाई तक जा सकती है | इस ड्रोन की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर से अधिक है |
Read more...

